सूचना अधिकार के अंतर्गत बड़ौली सागरपुर पर तैनात लेखपाल की कार्यप्रणाली से संबंधित मांगी गई सूचनाओं का ब्यौरा 2 माह बाद भी नहीं मिला ग्रामीणों ने अपीलीय अधिकारी जिला अधिकारी को पत्र भेजकर सूचना दिलवाए जाने की की मांग।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का उपरोक्त चंद लाइने सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम बडोली सागरपुर पर तैनात लेखपाल शशिकांत शर्मा पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं क्षेत्र के दर्जनों लोगों तथा डेढ़ दर्जन से ज्यादा शपथ कर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के बावजूद आला अफसरों द्वारा ठंडे बस्ते में डाल देने के बाद ग्राम के ही तेजराम पुत्र प्रेम सिंह द्वारा सूचना अधिकार नियम के तहत 2 माह पूर्व जन सूचना अधिकारी तहसीलदार सहसवान से मांगी गई सूचनाओं के ना मिलने पर प्रथम अपीलीय जन सूचना अधिकारी जिला अधिकारी बदायूं को शिकायत प्रेषित करते हुए जन सूचना अधिकारी तहसीलदार सहसवान से दिलवाए जाने की मांग की है lग्राम बडोली सागरपुर निवासी तेजराम पुत्र प्रेम सिंह ने जन सूचना अधिकारी तहसीलदार सहसवान को 30 जनवरी को सूचना अधिकार के अंतर्गत अलग-अलग ग्राम में तैनात लेखपाल शशीकांत शर्मा की कार्यशैली वाह शासन द्वारा गरीबों के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं में चयनित किए गए लोगों की सूची तथा ग्राम में दर्जनों अवशेष पड़ी विरासत दर्ज ना होने पात्र लोगों को शीत से बचाव हेतु अपात्रों को वितरित किए गए कंबल की सूची के अलावा ग्राम में लेखपाल द्वारा भ्रमण पंजिका तथा दर्जनों धनाढ्य जिमीदार किसानों के आय प्रमाण पत्र के आवेदन में बड़े पैमाने पर की गई हेरा फेरी मैं आय प्रमाण पत्र जारी करने से पूर्व आवेदन कर्ता के आय प्रमाण पत्र की सत्यापन रिपोर्ट की छाया प्रति सहित एक सूचना अधिकार पत्र में 9 सूचनाएं तथा दूसरे अधिकार पत्र में छह सूचनाएं अलग-अलग मांगी गई हैं परंतु जन सूचना अधिकारी तहसीलदार सहसवान द्वारा 2 माह बाद भी आवेदक को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई जिसके बाद आवेदक तेजराम ने अपीलीय जन सूचना अधिकारी जिला अधिकारी बदायूं को पत्र प्रेषित करते हुए जन सूचना अधिकारी तहसीलदार सहसवान को दो अलग-अलग 30 जनवरी को मांगी गई सूचनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है lइससे पूर्व ग्राम बरौली सागरपुर पर तैनात लेखपाल शशीकांत शर्मा द्वारा शासन की योजनाओं में चयन करने के नाम पर वसूली जा रही सुविधा शुल्क की डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बदायूं को शपथ पत्र देकर लेखपाल पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है वही सैकड़ों ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आइजीआरएस के अलावा मंडलायुक्त जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी तथा तहसील समाधान देशों में भी शिकायत करते हुए ग्राम बरौली सागरपुर पर तैनात लेखपाल शशिकांत शर्मा की कार्यप्रणाली की जांच कराए जाने की मांग की है lइस बाबत तहसीलदार शर्म नानंद से मोबाइल पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की I