सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे डग्गामार वाहन।

सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे डग्गामार वाहन।

परिवहन विभाग की लापरवाही प्रशासन की उदासीनता के चलते डग्गामार वाहन यात्रियों की जान जोखिम में

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:- सहसवान परिवहन विभाग और प्रशासन की उदासीनता के चलते डग्गामार वाहन यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसके बाद चालक वाहनों को सड़कों पर बेलाग दौड़ाते हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि खिड़कियों व पायदानों पर यात्री लटके हुए हैं। परिवहन विभाग व प्रशासन की घोर लापरवाही और निष्क्रियता के चलते नगर व क्षेत्र में संचालित डग्गामार वाहन लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। सहसवान में अकबराबाद चौराहा बदायूं मेरठ मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है। वाहनों के अंदर जगह न होने पर यात्रियों को वाहनों की छत, पायदानों व खिड़कियों पर लटका कर सफर कराया जाता है। डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए कई सामाजिक संगठन अपनी ओर से प्रयास कर चुके है, लेकिन प्रशासन डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। मार्गो पर संचालित डग्गामार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे है परिवहन विभाग कब करेगा इन लोगों पर कार्रवाई। देखना यह है कब तक चलते रहेंगे डग्गामार वाहन 

Post a Comment

Previous Post Next Post