संविलियन विद्यालय में रविवार को स्टॉप व बच्चों द्वारा पांच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन कराया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-बिसौली संविलियन विद्यालय बंजरिया में रविवार को स्टाफ व बच्चों द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कराया गया। शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों ने सूक्ष्म जगत के परिशोधन के उद्देश्य से वैदिक मंत्रोच्चार के अलावा गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां डालीं।इससे पूर्व माता गायत्री के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पोषक है। यज्ञ की ऊर्जा से वातावरण शुद्ध होता है। श्री शर्मा ने बच्चों को नशा मुक्ति, स्वच्छता, मिशन शक्ति आदि के बारे में किया। वरिष्ठ गायत्री परिजन ओम प्रकाश शर्मा और संगीता रानी ने वेद मंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। साथ ही बच्चों को मनमोहक शिक्षाप्रद भजन सुनाये। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से हवन से वातावरण में फैले रोगाणु और विषाणु नष्ट होने के साथ ही प्रदूषण कम होता है। श्री सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का तिलक किया। अन्त में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पूनम लता सक्सेना, मलखान सिंह यादव, सुचिका वार्ष्णेय, प्रिंस, पियाशुं, अंकित कुमारी, सरोज कुमारी, नेहा रानी, जलधारा, खिल्लो, गुड्डो, रूपवती सहित दर्जनों स्कूली छात्र छात्रा व अभिभावक मौजूद रहे।
