संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग किशोरी की हुई मौंत- पुलिस ने पीएम को भेजा शव।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग किशोरी ने गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली युवती का पिता उपचार के वास्ते सीएचसी सहसवान लेकर पहुंचा जहां मामला संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाना कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दे दी पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जाता है। कि नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी तेजराम की 13 वर्षीय पुत्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर गले में रस्सी डालकर अपरांह 1 बजे के लगभग आत्महत्या कर ली पिता को जैसे ही जानकारी मिली की पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। तो वह उसे उपचार के वास्ते सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने युवती के गले में चोटों के निशान पाए जाने पर युवती की मृत्यु संदिग्ध मानते हुए मामले की जानकारी तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को दे दी जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए पंचायत नामा की कारवाई प्रारंभ कर दीlबताया जाता है की किशोरी ने नव दुर्गे के व्रत भी रख रही थी इसी बात पर परिवार में कहासुनी हो जाने के उपरांत युवती के पिता ने किशोरी की पिटाई कर दी जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लियाlकिशोरी के पिता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर-बसर कर रहे थे। किशोरी के दो भाई है जो युवती से छोटे हैं।
