डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शपथ पत्र देकर हल्का लेखपाल पर शासन की योजनाओं के बदले सुविधा शुल्क लेने के लगाए आरोप।
आरोपी लेखपाल ने ग्राम के असामाजिक तत्व से की गठजोड़ शिकायत का निस्तारण करने का सौंपा जिम्मा।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान बदायूं शासन की योजनाओं का लाभ लेना है तो सुविधा शुल्क देना ही होगा अगर सुविधा शुल्क नहीं दोगे तो लाभ नहीं मिलेगा उक्त वक्तव्य सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम बडोली सागरपुर पर तैनात हल्का लेखपाल के विरुद्ध ग्राम के डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों द्वारा शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी को दिए संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र में करते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है l इससे पूर्व भी ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके कार्यालय के आइजीआरएस के अलावा मंडलायुक्त जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी के अलावा आधे दर्जन से ज्यादा तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग की गई शिकायतों में भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है परंतु उपरोक्त लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों में लेखपाल के विरुद्ध असंतोष की भावना खेल रही है तो वही लेखपाल ने भी धोबी पाठ खेलते हुए ग्राम में असामाजिक तत्वों से सांठगांठ करते हुए शिकायत कर्ताओं को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों को भड़काना शुरू कर दिया है जिससे ग्राम में कभी भी उन्माद हो सकता है Iज्ञात रहे सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम बरौली सागरपुर पर तैनात लेखपाल शशिकांत के विरुद्ध ग्राम के सैकड़ों लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के नाम पर धन उगाई का आरोप लगाते हुए बीते तीन महा से ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है ग्रामीणों ने अलग-अलग संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत पर तैनात लेखपाल शशिकांत के विरुद्ध आय प्रमाण पत्र के नाम पर किसान सम्मान निधि के अलावा भूमि पैमाइश तथा शासन से मिलने वाली योजनाओं के नाम पर सुविधा शुल्क लेकर चयनित करने तथा सुविधा शुल्क न देने पर अपात्र घोषित करने का आरोप लगाया है Iबरौली सागरपुर के ग्रामीण झम्मन पुत्र प्रेम सिंह रामनिवास पुत्र पातीराम कुंवर पाल पुत्र हरी सिंह रामवीर पुत्र लीलाधर यशपाल पुत्र राजाराम कल्लो विधवा सिधारी दुष्यंत पुत्र शिवराज सुरेश पाल पुत्र करूं तथा बरौली सागरपुर के मजरा भक्ता नगला सुरजी निवासी वीरेंद्र पुत्र रतै देवी विधवा हरि सिंह कल्लो पत्नी नेम सिंह सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को 13 मार्च को शपथ पत्र अलग-अलग सौंपते हुए आरोप लगाया कि उपरोक्त लेखपाल द्वारा ग्राम में पार्टी बंदी डालकर खाई पैदा की जा रही है ग्रामीणों को एक दूसरे से लड़ाने का काम उपरोक्त लेखपाल द्वारा किया जा रहा है लेखपाल द्वारा शासन से मिलने वाली प्रत्येक योजनाओं के नाम पर 500 से लेकर ₹6000 तक की खुलेआम लूट की जा रही है सुविधा शुल्क न देने पर आवेदनों को निरस्त कर दिया जाता है उपरोक्त शपथ कर्ताओं ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त लेखपाल को अगर ग्राम से नहीं हटाया गया तो उपरोक्त लेखपाल ग्राम में खून खराबा भी करा सकता है शपथ पत्र कर्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच किसी अन्य तहसील से कराए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच उप जिलाधिकारी बिल्सी को सोते हुए जांच आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए I इससे पूर्व बरौली सागरपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आइजीआरएस मंडलायुक्त जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी के अलावा सहसवान तहसील के समाधान दिवसों में भी दर्जनों शिकायतें पत्र अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से प्रेषित करते हुए उपरोक्त लेखपाल के विरुद्ध शिकायती पत्र की गंभीरता से जांच करने की मांग की है शिकायतकर्ता ने जहां लेखपाल के विरुद्ध सुविधा शुल्क वसूले जाने का खुला आरोप लगाया है वही शिकायत कर्ताओं ने दर्जनों साक्ष्य को भी अपनी शिकायतों में सलंगन करते हुए कार्रवाई की मांग की है परंतु बीते 3 माह से ग्रामीणों द्वारा लेखपाल के विरुद्ध की जा रही गंभीर शिकायतों के बावजूद भी कार्रवाई ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश की भावना पनप रही है जो कभी भी विस्फोटक हो सकती है I लेखपाल के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत इस संदर्भ में उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र तहसीलदार शर्मना नंद से जब मोबाइल पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका I
.jpg)