दो कारों में आमने सामने हुई जबरदस्त भिडंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल।

दो कारों में आमने सामने हुई जबरदस्त भिडंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-बिसौली दो वैनों की आमने सामने हुई जबरदस्त भिडंत में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।थाना फैजगंज-बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी स्थित एमएफ हाईवे पर केडीएच स्कूल के सामने तेज रफ्तार वैगनआर और आल्टो कार की जबरदस्त भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड पड़े। लोगों ने बमुश्किल कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर से बैगनआर कार सवार अशोक कुमार, शिवकुमार, गंगा सिहं, हर्षित, कुलदीप, जौहरी सिहं, भुवनेश, बिटिया की शादी का रिस्ता पक्का करने के लिए चंदौसी की तरफ को जा रहे थे। वहीं दूसरी आल्टो कार में सवार नगर के मोहल्ला होली चौक निवासी शुशांत पाराशरी, सौरभ शंखधार, रामकीर्ति देवी चंदौसी की तरफ से अपने घर आ रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post