परामर्श केन्द्र के सहयोग आपसी कलह व मतभेद में बिखरे हुए परिवार को एक डोर मे बांधने का फिर सहारा बनी बदायूँ पुलिस।
परामर्श केन्द्र के सहयोग आपसी कलह व मतभेद में बिखरे हुए परिवार को एक डोर मे बांधने का फिर सहारा बनी बदायूँ पुलिस।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवार को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूँ पुलिस।रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के सहयोग से प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र तथा मौजूद समस्त काऊंसलर व सम्बन्धित पुलिस अधि0 /कमंगण द्वारा परिवारिक समस्याओं की कुल 08 फाइलें लगायी गयी जिनमें से 06 फाइलों की काउंसलिंग हुई, जिनमें से 01 फाइल में समझौता, 01 फाईल को निरस्त किया गया कुल 02 फाइलों का निस्तारण हुआ। शेष फाईलों में अग्रिम तिथि दी गयी एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण पर विचार किया गया जिनमें 1 परिवारिक समस्या के मामले में दोनों पक्षों की समस्या को सुनकर उन्हें समझाकर मन की कटुता को दूर करते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ है। उन्हे अग्रिम तिथि दी गयी तथा दूसरे पक्ष को उस तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया।
