श्री साईं मंदिर महादेव में भव्य रूप से आयोजित हुए कार्यक्रम।

श्री साईं मंदिर महादेव में भव्य रूप से आयोजित हुए कार्यक्रम।

श्री साईं मंदिर महादेव में भव्य रूप से आयोजित हुए कार्यक्रम।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँः  शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती के पाठ कराए जा रहे है। नगर पंचायत इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में श्री साईं मंदिर महादेव गली निकट किसान ग्रामीण बैंक पर मंडल अध्यक्ष राम किशन की उपस्थिति में एवं खंड विकास अधिकारी इस्लामनगर एवं नगर पंचायत इस्लामनगर के अधिशासी अधिकारी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में मंदिर पर राम नवमी के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ पूर्ण विधि विधान से माँ के मंगलगीत एवं हवन कार्य संपन्न किया गया।

एवं सभी  नगर वासियों को मां भगवती का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की गई। भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस प्रकार के आयोजन से लोगो में साकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। व्यक्ति निरोगी रहता है।

जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार 30 मार्च को दहगवां में भोले बाबा देवी मंदिर में कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाएगा। इन मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा माँ के नौ स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया जाता है। चैत्र नवरात्र/राम नवमी के अवसर पर 22 से 30 मार्च तक सम्बंधित अधिकारी सभी व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न कराएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post