सहसवान तहसील क्षेत्र के सहसवान नगर निकाय तथा दहगवां नगर पंचायत के 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान नगर निकाय चुनाव सहसवान नगर के 55624 दहगवां नगर पंचायत क्षेत्र सीमा में 8246 मतदाता मतदान में भाग लेंगे।ज्ञात रहे सहसवान तहसील क्षेत्र में सहसवान नगर पालिका परिषद तथ देहगवा नगर पंचायत मैं 11 मई को नगर निकाय चुनाव संपन्न होंगे।मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद सहसवान क्षेत्र में 29080 पुरुष 26544 महिला कुल 55624 मतदाता तथा नगर पंचायत देहगवा क्षेत्र में 4314 पुरुष 3932 महिलाएं कुल 8246 मतदाता 11 मई को नगर निकाय चुनाव में नगर निकाय सहसवान में 25 वार्ड के लिए 22 मतदान केंद्र तथा 56 बूथ देहग बा नगर पंचायत में 11 वार्ड के लिए 6 मतदान केंद्र तथा 11 बूथ के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।
