निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर मंडी समिति के व्यापारियों का संघर्ष सफल हो गया।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:- बिसौली निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर मंडी समिति के व्यापारियों का संघर्ष सफल हो गया है। मंडी समिति के टीन शैड के स्थान पर मतगणना अब पालिका के बेयर हाउस में होगी। वहीं मतपेटियां समिति की दुकानों में स्ट्रांग रूम बनाकर रखी जाएंगी। वृहस्पतिवार को एसडीएम विजय मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मंडी समिति की पीछे बनी दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण करते समय एसडीएम श्री मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में लगे रोशनदान तत्काल बंद कराने के आदेश दिए। इस दौरान ईओ ज्ञानेन्द्र सिंह, मंडी सचिव रिंकूलाल कश्यप, एई लोनिवि सुरेन्द्र कुमार शर्मा, जेई अमन कुमार, जहीर आलम, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। इधर गल्ला व्यापारियों की मांगें पूरी होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा ने एसडीएम विजय मिश्रा का आभार जताया है।
