एडीएम बीके सिंह ने मंडी समिति मे निकाय चुनाव के लिए उपयुक्त मतगणना स्थल की तलाश की।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज खान
बदायूँ:- बिसौली एडीएम बीके सिंह ने मंडी समिति मे निकाय चुनाव के लिए उपयुक्त मतगणना स्थल की तलाश की। एसडीएम के टीन शेड खाली कराने को लेकर गल्ला व्यापारियों से बात की और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरे के बाद गल्ला व्यापारियों ने थोड़ी चैन की सांस ली है।यहाँ बता दें कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए एसडीएम ज्योति शर्मा ने मंडी समिति स्थित टीन शेड खाली कराने का गल्ला व्यापारियों को आदेश दिया था। इस आदेश को लेकर गल्ला व्यापारियों ने एसडीएम से बात भी की लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। इसके बाद व्यापारी डीएम से मिले। डीएम ने एडीएम बीके सिंह को पूरे मामले की जाँच करने का आदेश कर दिया।आज एडीएम बीके सिंह और एसडीएम ज्योति शर्मा मंडी समिति पहुंचे। व्यापारियों से बात की।टीन शेड को देखा। इसके बाद एडीएम ने नए वेयर हाऊस को भी देखा। हर नजरिए से दोनों टीन शेड को जांचा परखा। इसके बाद व्यापारियों को उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा ने भी गल्ला व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। एडीएम के दौरे के बाद गल्ला व्यापारियों राहत की सांस ली है। यहाँ बता दें कि गेहूं की कटाई होने वाली है। यदि टीन शेड खाली कराया जाता तो गल्ला व्यापारी गेहूं की खरीद नहीं कर पाएंगे। इससे जहां एक ओर किसान अपनी खून पसीने की कमाई ऑने पौने दामों पर बेचने को मजबूर होगा, वहीं पर गल्ला व्यापारियों को भी भारी आर्थिक क्षति होगी।
