बैंक में नकदी जमा करने आए किशोर को झांसा देकर टप्पेबाजों ने एक लाख दस हजार की ठगी कर ली।

बैंक में नकदी जमा करने आए किशोर को झांसा देकर टप्पेबाजों ने एक लाख दस हजार की ठगी कर ली।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूं:-बिसौली बैंक में नकदी जमा करने आए किशोर को झांसा देकर टप्पेबाजों ने एक लाख दस हजार की ठगी कर ली। सूचना पर एसपी देहात अजय प्रताप और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज निवासी सतीश का 17 वर्षीय पुत्र सौरभ नगर के हाईवे स्थित ओरिएंटल बैंक में एक लाख दस हजार रुपए जमा करने आया था। किशोर के मुताबिक बाऊचर भरते समय एक युवक ने उसे रूमाल में रखी नोटों की गड्डी दिखाकर पचास हजार रुपए मांगे। युवक किशोर को बैंक से बाहर ले गया और रूमाल में बंधी गड्डीउसके हाथ में थमा दी। आरोप है कि युवक उससे पहले पचास हजार रुपए ले गया। बाद में सत्तर हजार रुपए ले लिए। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तब किशोर ने रूमाल खोलकर देखा। रूमाल में नोटों की जगह कागज की गड्डी देख किशोर के पांव तले जमीन खिसक गई। बदहवास सौरभ ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात अजय प्रताप भी मौके पर आ गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हाईवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post