बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर दोनों घायल राहगीर की हालत नाजुक।

बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर दोनों घायल राहगीर की हालत नाजुक।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-सहसवान बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर इकबाल मैरिज लॉन के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जंगल से पशुओं को चारा लेकर लौट रहे। एक युवक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि बाइक सवार बाइक का संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान उपचार वास्ते लाया गया। जहां चारा ले जा रही युवक की हालत नाजुक बताई गई है जिसे हायर सेंटर दिल्ली ले जाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हमुंपुर चमनपुरा निवासी नूर इस्लाम पुत्र अमीर अहमद पशुओं को चारे की गठरी सिर पर रखकर बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर जैसे ही इकबाल मैरिज लान के सामने पहुंचा की विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार भवानीपुर खली निवासी रेवाराम ने गठरी सिर पर रखे नूर इस्लाम को जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी।की बाइक सवार रेवाराम अपना संतुलन खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया।दोनों घायलों को उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान लाया गया जिसमें रेवाराम को प्रथम उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल नूर इस्लाम को हायर सेंटर दिल्ली ले जाया गया है।घटना की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post