संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता हेतु रैली निकाली गई।

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता हेतु रैली निकाली गई।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-सहसवान विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं  दस्तक अभियान की सफलता हेतु  चिकित्साअधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी  के निर्देशन में व डाक्टर सुमन्त माहेश्वरी के नेतृत्व में पन्नालाल इण्टर कालेज में एक गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के संचालनकर्ता एन एम ए शैय्यद अशफाक अली द्वारा संचारी रोग से बचाव के लिये विद्यार्थियों को जागरूक किया गया व एक रैली भी निकाली गई जो कि पन्नालाल इण्टर प्रांगण से प्रारम्भ होकर डार्लिंग रोड,विल्सनगंज,नयागंज होते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान प्रांगण में सम्पन्न हुआ इस दौरान डाक्टर प्रीति माहेश्वरी,कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी,सुजीत, मो अजीम खान, डॉक्टर प्रीति महेश्वरी, डॉक्टर शगुफ्ता, बी एम सी नवीन  सक्सेना, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post