आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरे परिवार को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूँ पुलिस।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवार को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूँ पुलिसरिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के सहयोग से प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र तथा मौजूद समस्त काऊंसलर व सम्बन्धित पुलिस अधि0/कर्मगण द्धारा परिवारिक समस्याओं की कुल 04 फाईलें लगायी गयी जिनमें से 02 फाइलों की काउंसलिंग हुई, जिनमें से 01 फाईल को निरस्त किया गया। शेष फाईलों में अग्रिम तिथि दी गयी एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण पर विचार किया गया जिनमें परिवारिक समस्याओं के मामलों में दोनों पक्षों की समस्या को सुनकर उन्हें समझाकर मन की कटुता को दूर करते हुए दोनो पक्षों की आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ है उन्हे अग्रिम तिथि दी गयी तथा दूसरे पक्ष को उस तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया।
