विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक की हालत बिगड़ी निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान ब्लॉक संसाधन केंद्र सहसवान के अंतर्गत संविलियन विद्यालय मुजरिया मैं तैनात प्रधानाध्यापिका इफादा खातून का विद्यालय परिसर में दिल का दौरा पड़ने के उपरांत परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई I गौरतलब है गत दिवस विद्यालय परिसर में ही प्रधान्यापिका इफादा खातून की तबीयत बिगड़ने लगी जिसकी जानकारी विद्यालय स्टाफ ने उनके परिजनों को दी परिजन तत्काल विद्यालय पहुंच गए और उन्हें उपचार हेतु बदाय के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मृत्यु हो गई उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ सहसवान के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर मृतक प्रधानाध्यापक इफादा खातून की कोई मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की I शोक सभा में मोहम्मद परवेज अनवर जमील अहमद सुरेंद्र कुमार नेहा भटनागर सरिता कुमारी अनीश उद्दीन सुनील कुमार सिंह सहित तमाम शिक्षक गढ़ मधु उपाध्याय सहित मौजूद रहे शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका का इफादा खातून की अचानक हुई मृत्यु को दुखद एवं शिक्षा विभाग को भारी क्षति क्षति बताते हुए 2 मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की इधर प्राथमिक शिक्षक संघ सहसवान ब्लाक अध्यक्ष अशोक कुमार यादव राजेंद्र गुलाटी अजय पाल सिंह शाहिद ने भी प्रधानाध्यापिका ईफादा खातून के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक श्रद्धांजलि प्रकट की तथा उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया I
