निवर्तमान पालिका अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की जनसभाओं मे उमड़ता जन सैलाव।


निवर्तमान पालिका अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की जनसभाओं मे उमड़ता जन सैलाव।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबर मियां ने मोहल्ला शाहबाजपुर चौक बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-सहसवान  नगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी जनसंपर्क अभियान व रैली निकालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे है। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की जनसभाओं मे उमड़ता जन सैलाव लोगों द्वारा पुष्प वर्षा करना यही संकेत दे रहा है कि उन्हे जनता का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है  ।सोमवार  की  शाम नगर के मोहल्ला शहवाजपुर चौक बाजार  मे निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने अपने भाई मीर हैदर अली हाफ़िज़ इरफान सहित तमाम समर्थकों  के साथ रोड़ शो किया जिसमे लोगो ने भारी उत्साह के साथ जमकर पुष्प वर्षा की और बाजार मे एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जिसमे उन्होने अपने सम्बोधन मे जनता से अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की उन्होने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपके हर वादे पूरे किए जाएँगे विपक्षी लोग अनाप शनाप बातें कर जो आरोप लगा रहे है वह निराधार और बेबुनयाद हैं मे और मेरा परिवार जैसा भी है वह आपसे छुपा नहीं है । जनसभा के बाद उन्होने घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की इस दौरान बुजुर्गों  ने उन्हे आशीर्वाद दिया  बाबर मियां ने सभा मे मौजूद सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप लोगों के प्यार और दुआओं का नतीजा है कि मुझे और मेरे परिवार को हमेशा मान और सम्मान मिला उम्मीद करता हूँ आगे भी आप लोग इसी तरह मेरे साथ खड़े रहेंगे मे आप सभी लोगों से वादा करता हूँ आगे भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूँगा ।उन्होने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें अपने विवेक से काम लें लोग आपको मंगढ़त कहानिया बना कर गुमराह करने की कोशिश करेंगे मगर उनकी बातों न आकर अपने वोट का सही इस्तमाल करना आने वाली ग्यारह तारीख को तारे पर मोहर लगाकर मुझे कामयाब बनाना जो आप की ही जीत होगी । मतदान की तिथि नजदीक आते ही सभी प्रत्याशियों  ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।इस मौके पर बाबर मियाँ, हैदर मियाँ, डॉ इक़बाल,हाफ़िज़ इरफ़ान, अनीस नकवी,सलमान मियाँ, अज़हर भाई,निसार हुसैन,गुड्डू भाई, वसीम अहमद खान,युसूफ अली, साबिर खान ,गोहर खान आदि  मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post