सरकारी नल पर पानी लेने गई महिला को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बदन के कपड़े फाड़े।

सरकारी नल पर पानी लेने गई महिला को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बदन के कपड़े फाड़े।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-सहसवान नगर के मोहल्ला काजी में  सरकारी नल पर  पानी लेने गई  एक महिला को दबंगों ने लाठी-डंडों  एवं घातक हथियारों से  दौड़ा-दौड़ा कर पीटा  तथा गंभीर रूप से घायल कर दिया  हमलावरों ने  महिला के कपड़े भी फाड़ दिए पीड़िता ने थाना कोतवाली में एक महिला सहित 3 लोगों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है Iजानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला काजी निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया घर के पास दो सरकारी पानी की टंकी लगी हुई है जिस पर मोहल्ले के ही पड़ोसी दबंगों ने कब्जा कर रखा है वह किसी को पानी नहीं लेने देते हैं जब भी कोई पानी लेने जाए तो उसके साथ मारपीट करते हैं उपरोक्त दबंग प्रवृत्ति के लोग कई लोगों के साथ पहले भी हादसा कर चुके हैं और मेरे साथ भी उन्होंने कई बार मारपीट की है l पीड़िता ने थाना कोतवाली मैं दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की प्रार्थिनी 8:00 बजे के लगभग है पानी की टंकी पर बाल्टी में पानी लेने के लिए गई थी कि पड़ोसी असलम पुत्र सालिम शहंशाह पत्नी असलम नाजिम पुत्र असलम माफिया प्रवृत्ति के दबंग किस्म के लोग हैं उपरोक्त लोग सरकारी पानी की टंकी का किसी को पानी नहीं लेने देते प्रार्थिनी जब पानी लेने पहुंची तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ अचानक मारपीट शुरू कर दी उसने जब विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडे एवं घातक हथियारों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा तथा गाली गलौज की मारपीट में उपरोक्त लोगों ने उसके बदन के कपड़े भी फाड़ दिए पीड़िता ने बताया उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के काफी लोग पहुंच गए और जैसे-तैसे हमलावरों के चुंगल से मुक्त कराया हमलावर पिता को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़िता ने थाना कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए प्रभारी निरीक्षक से उपरोक्त हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने पीड़िता का महिला आरक्षी भेजकर चोटों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है I

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है I

Post a Comment

Previous Post Next Post