सपा कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का स्वागत समारोह शुक्रवार को
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं :-सहसवान मधुर ग्रुप के चेयरमैन ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर को राज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उनके नगर सहसवान में प्रथम बार आगमन पर नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर तथा मोहल्ला चौधरी में भव्य स्वागत किया जाएगा Iनवनियुक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर नेहरू इंटर कॉलेज पहुंचने पर कालेज के प्रधानाचार्य के पी सिंह राघव द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात मोहल्ला चौधरी में पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरदीन द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा Iप्रधानाचार्य केपी सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अपराहन शुक्रवार को 3:00 बजे विद्यालय पर पहुंचेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारी तादाद में पहुंचकर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करने की अपील की है
