जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ:-जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया तथा बंदियों से विधिक सहायता की आवश्यकता के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान वहां संचालित व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से जिला जेल के निरीक्षण के दौरान वहां पाकशाला का निरीक्षण किया, उन्हें पाकशाला साफ सुथरी मिली। उन्होंने वहां ऑटोमेटिक रोटी मशीन को भी देखा। तदोपरांत कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से वार्ता की। उन्होंने वहां किशोर बैरक, महिला बैरक आदि विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, जेल अधीक्षक विनय कुमार अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post