12 अगस्त को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

12 अगस्त को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ:-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुक्रम में दिनांक 12.08.2023 को एन0आई0एक्ट, से सम्बन्धित वादों को निस्तारित किये जाने के उद्देश्य से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।उक्त विशेष लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से 21.07.2023 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गयी। सभी न्यायिक अधिकारियों को एन0आई0एक्ट, से सम्बन्धित वादों को अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। ताकि दिनांक 12.08.2023 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post