ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन हेतु 05 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन हेतु 05 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ :-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने अवगत कराया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क टूल्स किट्स वितरण योजना के अर्न्तगत जनपद बदायॅू के प्रजापति समाज के साथ ही पिछडे वर्ग के भुर्जी जाति एंव परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को आधुनिक निःशुल्क माटीकला इलैक्ट्रिनिक चॉक, पॉपकार्न मेकिंग मशीन एंव मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन निःशुल्क वितरण हेतु पुनः ऑन लाइन आवेदन पत्र बोर्ड की वेवसाइट नचाअपइण्हवअण्पद की ऑनलाइन सेवाओ के अर्न्तगत ’ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन‘ में आवेदन दिनांक 05 अगस्त 2023 तक सांय 5ः00 बजे तक पुनः आमन्त्रित किये जाएंगे।उन्होंने बताया कि आवेदको का चयन विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा। जिसमें माटीकला कामगारो/परम्परागत कारीगरों एवं आर्थिक रूप से अत्यन्त पिछडे, वी0पी0एल0 परिवार के सदस्यों को बरीयता दी जायेगी, ऐसे इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष कम न हो एंव 50 वर्ष से अधिक न हो अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय-मो0-शहवाजपुर पुरानी चुॅगी बरेली रोड बदायॅू में दिनॉक 05 अगस्त 2023 की सायः 5ः00 बजे तक जमा कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post