दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ा दो महिलाओं सहित 7 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:- थाना कादरचौक में ग्राम ततारपुर निवासी रूपचंद पुत्र गोपाल ने लिखाई नामजद रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बदायूं नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी आकाश पुत्र किशोरीलाल के साथ 29 जून वर्ष 2023 को होना निश्चित हुई थी प्रार्थी 23 जून को मंगनी के वास्ते काशी दान दहेज लेकर आकाश के घर पहुंचा था परंतु आकाश वह उसके पिता किशोरी लाल उसकी माता मुन्नी देवी उसके भाई राकेश मुकेश जगदीश बहन सरोज ने एक राय होकर दहेज की मांग प्रारंभ कर दी उपरोक्त लोगों ने कहा कि जब तक चार पहिया वाहन एवं नकदी नहीं मिल जाती तब तक यह रिश्ता नहीं होगा उन्होंने मंगनी में ले जाए गए सामान को भी घर से बाहर फेंक दिया रूपचंद ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 506 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश प्रारंभ कर दी है l
