अभय वर्मा को राष्ट्रीय बजरंग दल का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बिसौली नगर निवासी अभय वर्मा को राष्ट्रीय बजरंग दल का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने श्री वर्मा को उक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए हिंदू हित में उत्कृष्ट कार्य करने की आशा व्यक्त की है। श्री वर्मा ने कहा कि वे सदैव संगठन की नीतियों के मुताबिक कार्य करने के साथ साथ हिंदू हितों पर विशेष ध्यान देंगे।
