श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल, पुष्प वर्षा की

श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल, पुष्प वर्षा की

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान: श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और पुष्प वर्षा की। मुख्य बाजार स्थित राय साहब की कोठी से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार चौराहा, कोतवाली, नवादा होती हुई नयागंज की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके तुझे अबीर गुलाल उड़ाते और पुष्प वर्षा करती युवाओं की टोली और सिर पर कलश रखे महिलाएं धार्मिक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। इसके बाद हवन पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोगों ने इसमें आहुतियां दीं। आयोजक रमाकृष्ण सक्सेना राय साहब ने बताया कि प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक वृंदावन से पधारे कथा व्यास बलराम कृष्ण महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी। शोभायात्रा में आलोक सक्सेना, आशीष सक्सेना, गौतम भंडारी, धीरज सक्सेना संजीव अग्रवाल, आदर्श सक्सेना, सुभाष गौड़, अभिषेक सक्सेना, अबीर, सौरभ, गौरव, विक्रम, सिद्धार्थ, सुदीप, अबढर शर्मा, पिंटू सराफ, भवेश चांडक, सचिन शर्मा, गनेश माहेश्वरी, सुभाष माहेश्वरी, राजीव शर्मा, नितिन माहेश्वरी, अनिल सैनी, मनोज यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post