पूर्ति निरीक्षक ने उचित दर विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं को राशन डकारे जाने की शिकायत पर कराई रिपोर्ट दर्ज
उचित दर विक्रेता ने उपभोक्ताओं से मशीन में लगवा लिए अंगूठे राशन देने से किया इनकार
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं :-सहसवान पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव ने तहसील क्षेत्र के ग्राम गंगापुर की उचित दर विक्रेता चंद्रप्रभा द्वारा उपभोक्ताओं के मशीन में अंगूठे लगाकर राशन ना दिए जाने की शिकायत मिलने की जानकारी मिलने पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव ने 47 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज करते हुए जांच में उचित दर विक्रेता की लापरवाही तथा उसके द्वारा 47 उपभोक्ताओं का राशन मशीन द्वारा निकाले जाने के बाद राशन ना देने तथा उनका राशन हड़प कर जाने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर उपरोक्त उचित दर विक्रेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए उचित दर विक्रेता के विरुद्ध जिला अधिकारी की अनुमति के बाद थाना कोतवाली सहसवान में गंगापुर ग्राम की उचित दर विक्रेता चंद्रप्रभा के विरुद्ध धारा 3/7 मैं अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
