मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हर्षोल्लास से किया गया शुभारम्भ
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-अलापुर - आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मनाए जाने वाले एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा *मेरी माटी मेरा देश* के अमृत काल के पंच प्रस शपथ कार्यक्रम मदरसा पैराडाइज़ अलापुर द्वारा प्रारंभ किया गया कार्यक्रम प्रारंभ करने से पूर्व समस्त शिक्षक और छात्र छात्राओं को अमृत काल के पंच प्रश्न शपथ ग्रहण कराई जिसमें विकसित भारत देश गुलामी के हर अंग से मुक्ति अपनी विरासत पर गर्व एकता एक एकजुटता नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ ग्रहण कराई गई
