50 लाभार्थियों को आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

50 लाभार्थियों को आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 50 लाभार्थियों को ब्लाक प्रमुख पति व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने उनके आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जरुरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में प्रशासन की सहायता करें। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रवीन कुमार, एडीओ आईएसबी सुरेश सिंह, नीरु सक्सेना, मुहम्मद सलीम, कुलदीप शर्मा, डीपी सिंह, प्रदीप यादव, देवेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, नवनीत, अनिल यादव, हर्ष, अशोक आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post