थाना जरीफ नगर क्षेत्र में चोरों का आतंक एक ही रात में दो चोरी घटनाओं को दिया अंजाम

थाना जरीफ नगर क्षेत्र में चोरों का आतंक एक ही रात में दो चोरी घटनाओं को दिया अंजाम

परिजनों के साथ मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। थाना जरीफ नगर के अंतर्गत अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में दो अलग-अलग ग्रामों में दो चोरी घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपए की जेवर नकदी एवं इत्यादि समान लेकर चोर फरार हो गए विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी से पीड़ित परिजन घबराए हुए हैं अलग-अलग चोरी की दो घटनाओं से क्षेत्र में ग्रामीण लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस से गुहार करते हुए सुरक्षा की मांग की है lजानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम मदारपुर में अज्ञात चोर नेपाल सिंह पुत्र लालाराम सिंह के घर में रात में किसी भी समय प्रवेश कर गए जहां घर में रखें सोने चांदी के जेवर के अलावा घरेलू सामान एवं नकटी जब समेटने लगे तो परिजनों ने इसका विरोध किया परिजनों के विरोध करने पर चोरों ने परिजनों के साथ जमकर गाली-गलौज मारपीट एवं जान से मार देने की धमकी देकर चोर चोरी का सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए पीड़ित नेमपाल सिंह ने मामले की अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि ग्राम जरेटा में अज्ञात चोर रात 12:00 बजे के लगभग राधा पत्नी सत्य प्रकाश के घर में प्रवेश कर गए तथा घर में रखें सोने चांदी के जेवर पे के चांदी के खड़वा चांदी की पायल चांदी की करधनी तथा घर में रखी नगदी इत्यादि लख रुपए का सामान चोरी कर ले गए परिजनों के विरोध करने पर गृह स्वामी राधा तथा उसके देवर देवेंद्र को चोरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा चोरों ने धमकी दी कि अगर मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी तो जान से मार देंगे पीड़िता राधा ने थाना शरीफ नगर में दो-तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट में अज्ञात चोरों को निकटवर्ती ग्राम सलावतपुर का बताते हुए पुलिस से उपरोक्त चोरों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post