विधवा ने बेटे से मांगे उधार के पैसे पुत्र ने मां को सड़क पर डालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गंभीर रूप से घायल आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज में एक विधवा ने मकान बेचकर रोजगार के वास्ते दिए गए पुत्र को 170000 रुपए मांगे जाने पर बौखलाए पुत्र ने विधवा एवं वृद्ध मां को दिनदहाड़े गली में डालकर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों एवं घातक शस्त्रों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल विधवा को उपचार हेतु सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां विधवा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पीड़िता ने कलयुगी पुत्र के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है lथाना कोतवाली पुलिस में दिए गए प्रार्थना पत्र में नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी विधवा वृद्ध अनवरी पत्नी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उसने अपना मकान बेचकर रोजगार करने के उद्देश्य से अपने पुत्र शकील को कुछ दिन पूर्व 170000 रुपए नकद दिए थे पुत्र द्वारा रुपए वापसी की दी गई समय अवधि के उपरांत मैंने अपने पुत्र शकील से पैसे वापस करने को कहा जिस पर शकील ने दिनदहाड़े लाठी डंडे एवं घातक शस्त्र लेकर जमकर मारपीट की एवं दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया मलासन अवस्था में वृद्ध पीड़िता अनवरी को उपचार वेस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वीरता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी कलयुगी पुत्र शकील के विरुद्ध धारा 323 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
