उत्साह व उमंग से जनपद में चला अमृत कलश माटी व अक्षत संचयन व संग्रहण कार्यक्रम

उत्साह व उमंग से जनपद में चला अमृत कलश माटी व अक्षत संचयन व संग्रहण कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ :आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत माटी व अक्षत(चावल) संचयन व संग्रहण का कार्य जनपद के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है, जिसमें सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यक्रम आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा। 01 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

जिलाधिकारी मनोज कुमार सभी से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनीत माटी-वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत से रूप से रुबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने और ऐसे गर्वजनित रस में डूबकर उत्सवमय आनन्द लेने का स्वर्णिम अवसर है।
उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम की महिला मंगलदल, युवक मंगल दल/ऑगनबाड़ी कार्यकत्री ग्राम पंचायत के सदस्य आदि अन्य उत्साही स्वयंसेवी ग्रामीणजन के साथ जुलूस निकालकर गांव के प्रत्येक घर से मुट्ठीभर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त करेंगे।उन्होंने बताया कि जुलूस, टोलियाँ 30 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक घर जाकर इस सामग्री का संचयन करेंगे। अमृत वाटिकाओं, अमृत शिलापट्ट स्थलों पर एक समारोह का आयोजन करेंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, राशन कोटेदार, ग्राम स्तरीय समस्त कर्मी तथा अन्य समस्त स्थानीयजन उपस्थित रहेंगे।उन्होंने कहा कि 01 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से अमृत कलश को जिला मुख्यालय पर सम्मान के साथ डायट स्थित ऑडिटोरियम में लाया जाएगा। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को अमृत कलशो को ससम्मान लखनऊ पहुंचाया जाएगा। 27 अक्टूबर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, 30 अक्टूबर को इन अमृत कलशो को लखनऊ से दिल्ली भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post