थाना कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर दो लोगों को आर्म्स एक्ट तथा एक को एनडीपीएस की धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा जेल
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को अपराध की जीरो टालरेस नीति को लेकर जनपद बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध मुक्त अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग पुलिस टीम गठित करते हुए तीन स्थानों से दो लोगों को आर्म्स एक्ट तथा एक व्यक्ति को एनडीपीएस की धाराओं में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा है गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी शातिर किस्म के हैं l जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी lप्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस क्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र को अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली से गठित तीन पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में सूचना तंत्र के माध्यम से ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी अब्दुल हबीब पुत्र रफीक को अफीम का डोडा बिक्री को ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके पास से आधा किलो डोडा बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीकृत किया है वही ग्राम जोनेरा निवासी राहत जान पुत्र गुलाम नबी को एक 315 बोर तमंचा रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया जबकि ग्राम भवानीपुर खली निवासी सुल्तान पुत्र सफी मोहम्मद को 315 बोर एक तमंचा तथा एक कारतूस सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध पंजीकृत करते हुए जिला जेल भेजा है l
