चेयरमैन बाबर मियां ने मेले का फीता काटकर किया उद्घाटन मेलों से बढ़ता है सौहार्द व भाईचारा ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

चेयरमैन बाबर मियां ने मेले का फीता काटकर किया उद्घाटन मेलों से बढ़ता है सौहार्द व भाईचारा

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। कृष्ण जन्माष्टमी भादो का मेला हर वर्ष भाति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रमोद पाठशाला के मैदान में लगाया जारहा है जिस का उद्घाटन शुक्रवार शाम 7:00 बजे नगर पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने फीता काटकर किया चेयरमैन बाबर मियां ने कहा मेलों से बढ़ता है सौहार्द भाईचारा प्रेम और एक दूसरे से हाल-चाल पूछते हैं एक दूसरे की खैरियत पूछते हैं इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आदमी के पास वक्त नहीं है इसीलिए मेलों में लोगों से मिलना जुलना हो जाता है। दूर दराज गांव से लोग आते हैं और अपने शहर के अलग-अलग मोहल्लों से लोग आते हैं मेलों में इसी से एक दूसरे मिलते हैं उस से बढ़ता है भाईचारा गंगा जमुना तहजीब कायम रहती है।मेला कमेटी ने चेयरमैन बाबर मियां व उनके साथियों का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और उसके बाद मंच पर पहुंचे बाबर मियां का मेला प्रबंधक ने शाॅल उढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया इस मौके पर मौजूद रहे निसार हुसैन दुर्गेश चंद्र महेश्वरी सचिन शर्मा चंद्रपाल मौर्य आलम भाई नसीम भाई अवडर शर्मा पुत्तन आजाद बिंटू कश्यप मास्टर जौहरी सभासद मन्नान अंसारी बबलू चौधरी पिंटू मेंबर परवेज अख्तर आदि लोग मौजूद रहेइसी दौरान मेला प्रबंधक कृष्णा राय ज्यादा राय साहब व मेला कमेटी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post