दो पक्ष के पशुओं में हुआ संघर्ष एक पक्ष के पशुपालक पिता पुत्र ने दूसरे पक्ष के पशुओं को भाला मारकर किया घायल आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

दो पक्ष के पशुओं में हुआ संघर्ष एक पक्ष के पशुपालक पिता पुत्र ने दूसरे पक्ष के पशुओं को भाला मारकर किया घायल आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान सीमा स्थित ग्राम सिलहरी में पशुपालक के घर मैं बंधी हुई भैंसों के निकट दूसरे पशुपालक की अचानक पहुंची भैंस से दोनों पशुओं में जमकर संघर्ष हो गया संघर्ष की जानकारी मिलते ही एक पशुपालक के पिता पुत्र ने दूसरे पशुपालक की भैंस एवं उसके कटरे पर प्राण घातक भाले से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही विरोध करने पर घायल हुए पशुपालक के साथ आरोपी पशुपालक ने जमकर गाली गलौज मारपीट की तथा जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है lजानकारी के मुताबिक सीमा विधवा सत्यपाल सिंह की भैंस तथा उसका कटरा घर में बंधे हुए थे कि अचानक पड़ोसी रक्षपाल की भैंस खुलकर मेरी भैंस के निकट पहुंच गई जहां दोनों भैंसे में जमकर संघर्ष हुआ संघर्ष को सुनकर रक्षपाल पुत्र सोनी उदयवीर पुत्र राजपाल हाथों में भाला लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मेरी भैंस एवं उसके कटरे को भाला से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया विधवा सीमा ने दोनों आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध धारा 504 506 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l

Post a Comment

Previous Post Next Post