पुलिस ने दो अभियुक्तों को डोडा छिलका सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी में पुलिस गस्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो 400 ग्राम डोडा व छिलका बरामद हुआ जिनको पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया जिसमें एक दिलशाद पुत्र दिलावर दूसरा आरिफ पुत्र दुल्हे निवासी ग्राम भीखमपुर टप्पा जामनी को 2 किलो 400 ग्राम डोडा छिलके के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया।
