सहसवान नाधा इस्लामनगर मार्ग पर गरजेगी जेसीबी अतिक्रमण हटाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लाउडस्पीकर से कराया अनाउंस व्यापारियों में मचा हड़कंप
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। आखिर वह दिन आ ही गया सहसवान नाधा इस्लामनगर मार्ग पर अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बदायूं द्वारा चिन्हित किए गए स्थान पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कई बार सूचना लिखित एवं मौखिक रूप से सूचना देने के बावजूद भी अतिक्रमण करने वालों ने अतिक्रमण नहीं हटाया विभाग द्वारा नगर में लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटाए जाने के कराए गए व्यापक प्रचार प्रसार मैं अतिक्रमणकारियों को 5 दिन की अतिक्रमण हटाने की दी जा रही मोहलत के बाद जेसीबी के माध्यम से विभाग अतिक्रमण अभियान चलाएगा अतिक्रमण हटाए जाने में जो भी खर्च आएगा वह अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा नगर में विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के लाउडस्पीकर से किए गए प्रचार प्रसार के चलते अतिक्रमण करने वालों की धड़कनें बढ़ गई है विदित रहे सहसवान से नाधा इस्लामनगर जाने वाला मुख्य मार्ग सहसवान के बाजार विल्सन गंज से होकर जाता है जिसकी लंबाई नगर में लगभग 3 किलोमीटर है जिस पर नगर वासियों ने अवैध मार्ग के मध्य दोनों पुत्री पर पटरीयौ पर पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया जिसके कारण वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा मुख्य बाजार में कई कई घंटे जाम लगने से लोगों को भारी का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है lलोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया नाधा सहसवान इस्लामनगर मार्ग के चौड़ीकरण के वास्ते मुख्य मार्ग के दोनों ओर विभाग से बिना अनुमति के किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए लगभग कई वर्षों से विभाग प्रयासरत है अतिक्रमणकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप में सूचना भी दी जा चुकी है तथा अतिक्रमण वाले स्थानों को विभाग द्वारा चिन्हित भी किया जा चुका है तथा कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है परंतु अतिक्रमणकार्यों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया l विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के लिए 5 दिन की दी गई मोहलत से अतिक्रमण करने वालों में कोहराम मच गया है l
