चार सितंबर से उर्स हमीदीकादरी का आगाज शुरू होगा
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। अस्ताना गोसिया चमनपुरा दरगाह पर तीन रोजा उर्स हमीदीकादरी का आगाज शुरू होगा जो की 4 सितंबर से 6 सितंबर तक किया जाएगा दरगाह के सज्जादा नशीन ख्वाजा हमीदुद्दीन कादरी ने बताया कि दरगाह पर दूर दराज से हर धर्म के लोग यहां आते हैं और अपनी मुराद मांगते हैं यहां से लोगों को काफी फैज मिलता है सच्चे मन से जो अपने मुराद मांगता है अल्लाह उसे पूरी करता है जलसे के कार्यक्रम में दूर-दूर से मौलवी और कारी दरगाह पर तशरीफ लाते हैं।
