27 अक्टूबर को होगा वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

27 अक्टूबर को होगा वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ : आजादी का अमृत महोत्सव प्रदेश में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में शासन से दिशा-निर्देश प्रदान किये गये हैं। जनपद की 1037 ग्राम पंचायतों एवं 21 नगरीय निकायों से (15 विकास खण्ड से 15 अमृत कलश तथा 21 नगरीय निकाय से 21 अमृत कलश) कुल 36 अमृत कलश एवं 36 स्वयं सेवकों को जनपद स्तर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ को ले जाने वाली बसों के लिए जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी द्वारा डायट परिसर स्थित ऑडीटोरियम, बदायूँ से दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को मध्याह्न 12.00 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।जनपद स्तर से 36 अमृत कलश एवं 36 स्वयं सेवकों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ रवाना किये जाने से पूर्व जनपद की प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को पूर्वाहन 10.30 बजे से डायट परिसर स्थित ऑडीटोरियम, बदायूँ में एक वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post