बाइक सवारों ने सूजा मारकर दो सिपाहियों को किया घायल, एक बदमाश को लगी गोली

बाइक सवारों ने सूजा मारकर दो सिपाहियों को किया घायल, एक बदमाश को लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं। उझानी कोतवाली इलाके में शनिवार दोपहर घेराबंदी के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में पुलिस ने कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव बड़ारी कलां निवासी बदमाश गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता होमगार्ड में बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में ओमकार और सतेंद्र नाम के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। दोनों सिपाही कछला पुलिस चौकी पर तैनात हैं। सिपाहियों ने कछला-कादरचौक रोड पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की थी। बाइक सवार बदमाश गौरव पर सूजा था। उसने दोनों सिपाहियों को सूजा मारकर घायल कर दिया। उसी समय बदमाश को पैर में गोली लग गई। उसके तीन साथी बाइक लेकर भाग गए जबकि गौरव सिंह नहीं भाग सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा है। अभी इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी का बयान नहीं आया है। बदमाश को गोली कैसे लगी, अधिकारियों का बयान आने के बाद ही स्पष्ट होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post