सार्वजनिक श्रमदान अभियान, डीएम ने जनपद वासियों से की प्रतिभाग करने की अपील

सार्वजनिक श्रमदान अभियान, डीएम ने जनपद वासियों से की प्रतिभाग करने की अपील

आज एक तारीख एक घंटा थीम पर सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में चलेगा सार्वजनिक श्रमदान अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ :जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-कचरा मुक्त भारत अभियान दिनांक 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 के मध्य जनपद में संचालित है। इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पूर्व दिनांक आज 01 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के आवाहन पर भारत सरकार द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक एक घंटे का सार्वजनिक श्रमदान अभियान आहूत करने को कहा गया है।डीएम ने बताया कि एक तारीख एक घंटा की थीम का श्रमदान अभियान सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है। यह अभियान जनपद की सभी 1037 ग्राम पंचायतों में (प्रत्येक पंचायत में एक स्थान ) तथा सभी 21 नगरीय निकायों में (प्रत्येक निकाय के प्रत्येक वार्ड में एक स्थान पर) 01 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा भामाशाह चौक से भगवान परशुराम चौक तक श्रमदान किया जाएगा।इस एक घंटे में चिन्हित स्थान पर सभी के द्वारा सामूहिक रूप से वृहद सफाई इस प्रकार से की जाएगी जिससे सफाई के बाद स्थानों पर स्वच्छता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त होगा और प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि वह उचित परिधान में आए और यथा संभव पीने का पानी भी साथ लेकर आयें।जिलाधिकारी ने जनपद वासियो से अपील करते हुए कहा कि वह सामूहिक श्रमदान आधारित इस वृहद सफाई अभियान में अपनी सुविधा अनुसार चयनित स्थान पर प्रतिभाग करने का कष्ट करें। चयनित स्थानों की सूची ेंबीजींपेमअंण्बवउ पर उपलब्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post