सहसवान नाधा मार्ग पर अतिक्रमण हटाए जाने की समय सीमा हुई पूरी
व्यापारीयों ने हंगामा करते हुए बाजार कराया बंद व्यापारी में मचा हड़कम
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान सहसवान नाधा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के लिए 5 दिन की अतिक्रमण करने वालों को दी गई धमकी की समय सीमा 3 अक्टूबर जैसे-जैसे समाप्त होती जा रही है वैसे-वैसे व्यापारियों में आक्रोश की भावना पनपत्ति जा रही है आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बाजार में हंगामा एवं नारेबाजी करते हुए पूर्ण बाजार बंद कर दिया जबकि लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता आर एन यादव ने बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की घोषणा की है वहीं व्यापारियों ने एक जुटता का परिचय देते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने नहीं दिया जाएगा इसके लिए व्यापारी किसी भी कीमत पर संघर्ष करने को तैयार है l
ज्ञात रहे सहसवान नाधा इस्लामनगर मार्ग नगर के मध्य बाजार विल्सन गंज से होकर गुजरता है जिसकी दोनों ओर की पटरिया पर लोगों ने अभेद रूप से अतिक्रमण कर रखा है अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है मुख्य बाजार में दिन में कई बार कई कई घंटे जाम लग जाता है lइधर लोक प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता आर एन यादव ने नगर के मुख्य बाजार में लाडो स्पीकर द्वारा प्रचार प्रसार कराया था कि जिन लोगों ने मार्ग पर अभेद रूप का आक्रमण कर रखा है विभाग द्वारा पूर्व में चिन्हित किए गए स्थान से अतिक्रमण हटा लें बढ़ाना समय अवधि समाप्त होते ही विभाग अतिपूर्ण हटाए जाने के लिए बाद होगा लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई समय अवधि सीमा 3 अक्टूबर को समाप्त हो रही है वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने एक जूटता का परिचय देकर मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुए बाजार बंद कर दिया तथा जमकर हंगामा काटा वही मुख्य बाजार विल्सन गंज के चौराहे पर एक जनसभा करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमण हटाने नहीं दिया जाएगा इसके लिए व्यापारी संघर्ष करने को तैयार है lइधर व्यापारियों ने चेतावनी दी है किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए व्यापारियों को कितना ही बड़ा संघर्ष करना पड़े उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन आश्वासन नहीं दे देता तब तक व्यापारी व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे तथा धरना प्रदर्शन करेंगे lधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया सहसवान नाधा मार्ग पर बुधवार से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा चिन्हित अतिक्रमण हटाया जाएगा l

