केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया श्री गंगा मेला ककोड़ा का विधिवत उद्घाटन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया श्री गंगा मेला ककोड़ा का विधिवत उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ :कहा जाता है कि गंगे तव दर्शनान्मुक्ति। रोहिलखंड का मिनी कुंभ कहलाए जाने वाला व धार्मिक मान्यता के अटूट संगम का परिचायक श्री गंगा मेला ककोड़ा 2023 का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बी0एल0 वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ मेला परिसर में फीता काटकर व गंगा तट पर पूजा अर्चना कर किया। उन्होंने व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह यादव, जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसएसपी ओ0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एस0के0 दुबे सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post