गोकशी गैंगस्टर मामले का आरोपी रहम खाने की गले में तख्ती डालकर पहुंचा थाने
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती का एक युवक जो गोकशी के मामले में वांछित होने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गैंगस्टर का आरोप ए घोषित होने के उपरांत थाना कोतवाली पुलिस से अपनी जान बचाने की फरियाद की गले में तख्ती डालकर वह सहसवान थाने में अपने को पुलिस के सामने आत्म समर्पण करने के लिए पहुंच गया आरोपी को देखकर एक बार पुलिस भी दंग रह गई lगैंगस्टर मामले में आरोपी मोहम्मद आलम ने को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने काफी दबाव बनाया तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक ने कई टीम में गठित कर दी अपने को चारों तरफ से घेर देखकर आरोपी मोहम्मद आलम अपने गले मैं मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी खैरपुर खैराती थाना सहसवान का निवासी हूं की तख्ती लटका कर थाना कोतवाली अपराह्न में पहुंचा तख्ती पर लिखा था मैं गोकशी का गैंगस्टर के मामले मैं आरोपी हूं में पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर रहा हूं तथा अब कभी भी गोकशी नहीं करूंगा योगी बाबा मेरी रक्षा करें।गैंगस्टर के मुख्य आरोपी को एक बार थाना कोतवाली पुलिस गले में पत्ती डालकर देखकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आलम को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया जिसकी नगर में दिनभर चर्चा होती रही l
