*दो लाख मोबाइलों में नमो एप डाउनलोड कराएं* *भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी ने बैठक में नमो एप को लेकर दिए निर्देश*


 (रिपोर्ट वसीम कुरैशी)


कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र विनोद चौधरी ने नमो एप को लेकर समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से एप के बारे में जानकारी ली और जनपद में निर्धारित किए गए लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। 


बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा, क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र विनोद चौधरी ने नमो एप को डाउनलोड करने को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा भाजपा के जिन जिन कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। वह तीनों विधानसभाओं में कार्य में तेजी लाएं। बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप को डाउनलोड कराये। जिले को दो लाख मोबाइलों में एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि नमो एप के माध्यम से ही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मिल सकेगी। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने मुख्य अतिथि का पटुका पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, पीएम विश्वकर्मा योजना, नमो एप को समय से पूरा करने की अपील की। नमो एप का जिला संयोजक नीरज शर्मा को बनाया गया। मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने भी संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा प्रीतेश सोनी, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, डीएस लोधी,जितेंद्र बघेल, कुलदीप प्रतिहार, डा. एपी गुप्ता, शरद गुप्ता, मनोज शर्मा, डा. सांत्वना पाराशर, हिना सिंह, अनीता उपाध्याय, अर्जुन वैश्य, सुशील सोलंकी, मनोज चौहान, गौरव गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, विनोद गुप्ता, मोहित तेजधारी, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post