एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 27 जून तक माइक्रोप्लान उपलब्ध कराएं अधिकारी

एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 27 जून तक माइक्रोप्लान उपलब्ध कराएं अधिकारी

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूँ : जनपद में 01 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा जो कि आगामी 31 जुलाई तक संचालित रहेगा, साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अब्दुल सलाम ने अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग शासन द्वारा दिए गए कार्यों व लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करें। उन्हेंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान 27 जून 2024 तक जिला मलेरिया अधिकारी बदायूं कार्यालय को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि शासन स्तर से समस्त जनपदों हेतु गतिविधियों की समय सारणी जारी की गई है जिसके अनुसार विभिन्न गतिविधियां ब्लॉक, तहसील व जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post