सहसवान में विजिलेंस टीम ने मारे छापे विद्युत उपभोक्ताओं में मचा रहा हड़कंप अब नहीं हुई विद्युत ट्रिपिंग लगातार मिल रही बिजली
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान नगर एवं क्षेत्र में भीषण गर्मी में लगातार विद्युत ट्रिपिंग हो रही थी योगी सरकार के एक्शन के बाद विद्युत विजिलेंस टीम हुई सक्रिय लगातार डाल रही है छापे नगर में बुधवार रात्रि एवं दिन में विजिलेंस की टीम ने नगर के मोहल्ला चौधरी मिर्धा टोला पठान टोला काजी मोहल्ला आदि स्थानों पर विजिलेंस टीम ने मारे छापे विद्युत उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करके एसी कूलर फ्रिज आदि कटिया डालकर संचालित कर रहे थे ऐसे कुछ लोगों की वीडियो बनाकर विजिलेंस टीम ले गई है विजिलेंस के डर से अवैध रूप से कटिया डालकर विद्युत सप्लाई का प्रयोग कर रहे लोगों में लगाम लगती दिखाई दे रही है वही विद्युत ट्रिपिंग भी दो दिनों से बंद होती दिखाई दे रही है उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है
