अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल

अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान। नगर के मोहल्ला पठान टोला नैनोर वाल्मीकि बस्ती में आज दोपहर 2:00 बजे के लगभग ट्रांसफार्मर में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि विद्युत विभाग को फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी तो वह मुश्किल आग पर काबू पाया गया बाल्मीकि बस्ती के बीच-बीच लगे ट्रांसफार्मर में आज दोपहर में अचानक आग लगने से अफरा मच गई मोहल्ले में हड़कंप मच गया मोहल्ले वासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आग जानबूझकर लगाई गई है जिससे बिजली गुल हो गई और भीषण गर्मी के मौसम में लोग परेशान हो रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि ट्रांसफार्मर में जानबूझकर आग लगाई गई है जिससे भीषण गर्मी लू के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ट्रांसफार्मर में आग की लपेटे कितनी तेज थी कि जिस पर काबू पाना लोगों को भारी पड़ गया फायर स्टेशन विभाग द्वारा वह मुश्किल आग पर काबू पाया जा सका

Post a Comment

Previous Post Next Post