जल निगम के अधिकारी और ठेकेदार पर बैठक में सभासदों का फूटा गुस्सा

जल निगम के अधिकारी और ठेकेदार पर बैठक में सभासदों का फूटा गुस्सा 

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान । नगर पालिका परिषद के मीटिंग हॉल में एक बैठक हुई जिसमें पेयजल योजनान्तर्गत के तहत सहसवान नगर में चल रहे पाइप बिछाने के कार्य से जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नगर में सड़कें खोद के डाल दी गई है जिनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।जिससे नागरिकों खास कर महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी डा०राजेश कुमार ने जल निगम के अवर अभियंता कपिल कुमार, सहायक अवर अभियंता और संबंधित ठेकेदार व कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर में पेयजल लाइन बिछाने से नगर की जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है नगर के लोगों की बार-बार शिकायतें मिल रही है पेयजल लाइन बिछाने वाले ठेकेदार की ढिलाई व लापरवाही के चलते जिन सड़कों पर पेयजल लाइन बिछा दी गई है वह सड़के भी उबड खाबड़ पड़ी है उन सड़कों की मरम्मत न होने से बरसात में राहगीर चोटिल हो रहे हैं ।महिला बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासदओ ने ठेकेदार के खिलाफ आवाज उठाई है। बैठक में जल निगम के अवर अभियंता कपिल कुमार ने पेयजल पाइप लाइन संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि जिन सड़कों पर पाइपलाइन पड़ चुकी है उन सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए और बाकी काम में तेजी लाई जाए जिससे समय रहते हुए काम पूरा किया जाए और नगर के लोगों को सरकार की हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल मिल सके बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां,अधिशासी अधिकारी डा०राजेश कुमार सभासदगण जल निगम के अवर अभियंता कपिल कुमार व सहायक अवर अभियंता जूनियर इंजीनियर ठेकेदार व जल निगम से संबंधित कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post