भांजा तीन बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार..मामा ने भांजे के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

भांजा तीन बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार..मामा ने भांजे के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं।सगा भांजा अपनी सगी मामी को लेकर फरार हो गया मामी तीन बच्चों की मां है।जिन्हें वह रोता बिलखते छोड़कर घर से भाग गई पति ने भांजे के विरुद्ध थाना फैजगंज बेहटा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मामा ने बताया कि वह मजदूरी को ग्राम में गया हुआ था की इसी बीच उसका सगा भांजा अपिल पुत्र दरियाव निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद दोपहर 1:00 बजे के लगभग घर आ गया तथा मेरी पत्नी को जो उसकी मामी लगती है।मेरे तीन छोटे बच्चे हैं जिन्हें वह रोता बिलखता छोड़कर मेरा भांजा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने मे सफल हो गया पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी l

Post a Comment

Previous Post Next Post