इंडिया गठबंधन ने रोका भाजपा का संविधान बदलने का मंसूबा । ओमकार सिंह

इंडिया गठबंधन ने रोका भाजपा का संविधान बदलने का मंसूबा । ओमकार सिंह

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज 116 शेखूपुर विधानसभा में धन्यवाद आभार यात्रा ग्राम बुर्रा फरीदपुर से पतोरा होती हुई खिरिया बाकरपुर के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रास्ते में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह के ट्यूबवेल पर उपस्थित कार्यकर्ता व ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जो 400 पार करके भारत का संविधान बदलना चाहते थे उनको उत्तर प्रदेश की जनता ने नकारते हुए और उनके मंसूबों को निरस्त कर दिया ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा की आज अंको की संख्या में भले ही हम पीछे रह गए हैं लेकिन आज इंडिया गठबंधन के हार के चर्चे उनकी जीत से ज्यादा है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत आप लोगों की मेहनत से मिली है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि हम चुनाव भले ही अंको की संख्या कम रह गए हो, लेकिन अभी हमारे उत्साह में कमी नहीं है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष लोकेश पंडित जी कप्तान सिंह उमेश पाल सिंह रामवीर सिंह महिपाल सिंह शिवराज सिंह कल्लू सिंह लखपत सिंह राजेश पाल पुतुलाल श्याम सिंह वेदराम तुलसीराम अवधेश यादव संजीव कुमार यादव पदाधिकारी का ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post